रेलवे परिसर में शराब तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने एक लाख की खेप दबोची
(Today crime news)
उत्तर प्रदेश कानपुर। रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट जीएमसी, कानपुर ने रेलवे परिसर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक लाख रुपये मूल्य की 54 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद खेप को नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है। जीएमसी आरपीएफ की टीम ने रेलवे परिसर में चलाए जा रहे नियमित सघन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में यह शराब बरामद की। समय रहते की गई कार्रवाई से अवैध शराब की खेप अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही पकड़ ली गई, जिससे तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई। आरपीएफ ने बरामद शराब को आवश्यक कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, कानपुर के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई आबकारी विभाग द्वारा की जाएगी।
आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे परिसरों को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी इसी तरह सघन चेकिंग और प्रभावी कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार किया जाएगा।


Post a Comment