600 करोड़ से संवरेगा कानपुर सेंट्रल, 25 दिसंबर 2027 तक मिलेगा नया स्वरूप
सांसद रमेश अवस्थी ने किया निरीक्षण,एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा सेंट्रल
(Today crime news)
उत्तर प्रदेश कानपुर। उत्तर भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल कानपुर सेंट्रल अगले डेढ़ वर्ष में पूरी तरह नए स्वरूप में नजर आएगा। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे पुनर्विकास कार्य के तहत स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। परियोजना को 25 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुधवार को सांसद रमेश अवस्थी ने स्टेशन का निरीक्षण कर रेलवे, मेट्रो, सिविल प्रशासन, छावनी परिषद, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में सांसद ने स्टेशन पुनर्विकास की प्रगति, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और निर्माण कार्यों में आ रही चुनौतियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कानपुर सेंट्रल को देश के सर्वश्रेष्ठ और अत्याधुनिक रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में शामिल करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित और समयबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्टेशन परिसर में अतिक्रमण, अव्यवस्था और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी पर नाराजगी जताई।
उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी को संयुक्त अभियान चलाकर स्टेशन परिसर को अराजक तत्वों से मुक्त कराने, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। सांसद ने कहा कि पुनर्विकास के बाद कानपुर सेंट्रल केवल एक रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि उत्तर भारत का आधुनिक ट्रांजिट हब होगा। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही गोविंदपुरी स्टेशन पर दिल्ली रूट की अधिक ट्रेनों के ठहराव, आवश्यक स्टॉलों की संख्या बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा कर सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि 25 दिसंबर 2027 तक कानपुर सेंट्रल अपने नए और भव्य स्वरूप में देश के सामने प्रस्तुत हो सके।
👇🏻👇🏻
दोपहर 1 बजे सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक समीक्षा बैठक की। बैठक में डिप्टी सीटीएम, एसीएम, डीसीपी ट्रैफिक सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कैंट के पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, विधायक नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला मंत्री अभिनव दीक्षित, शत्रुराज और अक्षय त्रिवेदी भी शामिल रहे।
600 करोड़ की लागत से हो रहा स्टेशन का कायाकल्प
सांसद ने बताया कि लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से कानपुर सेंट्रल स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। प्रथम चरण के कार्यों की प्रगति और सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी अधिकारियों से ली गई। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के भीतर परियोजना पूरी करने पर विशेष जोर दिया गया ह
नई बिल्डिंग और प्लेटफॉर्म का किया निरीक्षण
बैठक के बाद सांसद ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 से प्लेटफॉर्म नंबर-9 तक बने फुटओवर ब्रिज और स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद घंटाघर साइड पर बन रही नई स्टेशन बिल्डिंग का जायजा लिया और रेलवे के सीटीएम आकांक्षु गोविल से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
👇🏻👇🏻
कानपुर सेंट्रल के पुनर्विकास कार्यों की सांसद ने की समीक्षा
कानपुर। सांसद रमेश अवस्थी ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के साथ लगभग एक घंटे तक समीक्षा बैठक की। बैठक में डिप्टी सीटीएम, एसीएम, डीसीपी ट्रैफिक समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कैंट के पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, विधायक नीलिमा कटियार, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला मंत्री अभिनव दीक्षित, शत्रुराज और अक्षय त्रिवेदी भी शामिल रहे।
👇🏻👇🏻
कुलियों की समस्याएं सांसद तक पहुंचीं, समाधान का मिला भरोसा
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कुली (पोर्टर) संगठन के प्रतिनिधियों ने सांसद रमेश अवस्थी को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कुलियों ने रोजगार, कार्यस्थल पर सुविधाओं और अन्य लंबित मुद्दों के समाधान की मांग उठाई।
सांसद ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को रेलवे अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुलियों की समस्याओं का व्यावहारिक और शीघ्र समाधान कराने के लिए रेलवे प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
10 वर्षीय अंकित की मांग पर सांसद ने दिया सकारात्मक आश्वासन
घंटाघर साइड पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे सांसद रमेश अवस्थी को बुधवार दोपहर करीब दो बजे 10 वर्षीय अंकित गुप्ता ने आवाज देकर रोका। अंकित ने डिप्टी पड़ाव क्षेत्र में योग करने वाले बच्चों और महिलाओं के लिए योग मैट की व्यवस्था कराने की मांग रखी।
बच्चे की बात को गंभीरता से सुनते हुए सांसद ने उसकी सराहना की और संबंधित अधिकारियों से इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े छोटे-छोटे सुझाव भी समाज के लिए महत्वपूर्ण होते हैं और ऐसे प्रयासों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।





Post a Comment