ट्रेनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए कानपुर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत, जीएमसी यार्ड की बढ़ेगी क्षमता

ट्रेनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए कानपुर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत, जीएमसी यार्ड की बढ़ेगी क्षमता


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर में तेजी से बढ़ रहे रेल यातायात और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को विस्तार देने की दिशा में बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कानपुर पहुंचकर जीएमसी यार्ड, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रेनों की मरम्मत, वॉशिंग और रखरखाव व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप क्षमता विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने कहा कि बीते एक दशक में कानपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। लगभग 10-15 वर्ष पहले जहां करीब 150 ट्रेनों का संचालन होता था, वहीं वर्तमान में यह संख्या बढ़कर लगभग 300 तक पहुंच गई है। आने वाले समय में ट्रेनों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर रेलवे को अपने मेंटेनेंस सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनों का सुरक्षित संचालन तभी संभव है, जब उनके रखरखाव और वॉशिंग की व्यवस्थाएं समय के अनुरूप विकसित हों। इसी उद्देश्य से जीएमसी यार्ड में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार, मरम्मत क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों की वॉशिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में गंभीरता से काम शुरू किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों के साथ विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा भी की गई। रेलवे की इस पहल को कानपुर में बढ़ते रेल दबाव के बीच भविष्य की बड़ी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान संरक्षा, परिचालन दक्षता और यात्री सुविधाओं को और मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बढ़ते रेल यातायात और कोचिंग ट्रेनों की संख्या को देखते हुए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने फोकस दिया। इस मौके पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक शरद चंद्रायन, मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल, उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर आकांशु गोविल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. शिवम शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js