RSS शताब्दी समारोह में सलमान खान की एंट्री से मचा हलचल, बने कार्यक्रम का केंद्र

RSS शताब्दी समारोह में सलमान खान की एंट्री से मचा हलचल, बने कार्यक्रम का केंद्र

Today crime news)

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। मुंबई के नेहरू सेंटर में आयोजित इस भव्य आयोजन में जैसे ही सलमान खान पहुंचे, वहां मौजूद मेहमानों और मीडिया कैमरों का ध्यान तुरंत उनकी ओर खिंच गया। उनकी एंट्री ने कार्यक्रम को खास बना दिया और वे देखते ही देखते शो का मुख्य आकर्षण बन गए।

RSS के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय व्याख्यानमाला ‘नवे क्षितिज’ का उद्घाटन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का संबोधन है, जिसमें वे RSS के सौ वर्षों के ऐतिहासिक सफर, सामाजिक योगदान और भविष्य की दिशा पर विचार रखेंगे।

सलमान खान की एंट्री का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी चिर-परिचित स्टाइल में गहरे नीले रंग की शर्ट पहने और आंखों पर चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर अलग ही उत्साह देखने को मिला।

इस समारोह में फिल्म निर्माता सुभाष घई, अभिनेत्री अश्विनी भावे और सांसद व दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी सहित कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। हालांकि, सलमान खान के पहुंचते ही सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के लिए शाहरुख खान और आमिर खान को भी निमंत्रण भेजा गया था।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ. केशव बळीराम हेडगेवार ने की थी। संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, अनुशासित और सशक्त बनाना रहा है। बीते एक सदी में RSS ने सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js