चलती ट्रेन से उतरते समय घायल यात्री को आरपीएफ ने दिलाई त्वरित मदद
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। चलती ट्रेन से उतरते समय फिसलकर घायल हुए यात्री को रेलवे सुरक्षा बल ने त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई। घटना जीएमसी क्षेत्र की है, जब गाड़ी संख्या 12312 नेताजी एक्सप्रेस से उतरते समय अनुराग गौतम (37) निवासी बर्रा-05 का पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर गश्त कर रहे आरपीएफ उप निरीक्षक उदय शंकर तिवारी, हेड कांस्टेबल गोपीचंद एवं कांस्टेबल सजनेश कुमार ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को माँ कमलांशु हॉस्पिटल, बर्रा में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। घायल यात्री के पास वैध टिकट मोबाइल में उपलब्ध बताया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से चलती गाड़ी से चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है।


Post a Comment