बम की झूठी खबर से मचाई दहशत, कानपुर सेंट्रल से आरोपी गिरफ्तार

बम की झूठी खबर से मचाई दहशत, कानपुर सेंट्रल से आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीआरपी ने पकड़ा, कई मुकदमों में पहले से वांछित

उत्तर प्रदेश कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की फर्जी सूचना देकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को स्टेशन के सिटी साइड सर्कुलेटिंग एरिया से दबोचा। जीआरपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अरशद अली (38) निवासी बेगमपुरवा, बाबूपुरवा है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने ही फर्जी कॉल कर अपना नाम बदलकर सूचना दी थी कि स्टेशन पर बम रखा है और ट्रेन उड़ाने की साजिश रची जा रही है।

घटना 27 फरवरी की है, जब शाम के समय मिली इस सूचना से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया था। बाद में आरोपी ने फोन बंद कर सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया था, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस के अनुसार, आरोपी आगे भी इस तरह की फर्जी सूचना देने की योजना बना रहा था। मामले में जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था।

जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

👇👇

 ऐसे पकड़ा गया आरोपी

 27 फरवरी को दी थी बम की फर्जी सूचना

 अपना नाम बदलकर किया था कॉल

 सूचना के बाद स्टेशन पर मचा था हड़कंप

 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए

 सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया था आरोपी ने

 दोबारा फर्जी कॉल करने की बना रहा था योजना

 जीआरपी और लोकल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी

👇👇

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

 नाम: अरशद अली (38)

 निवासी: बेगमपुरवा, बाबूपुरवा, कानपुर

 पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी के मामले शामिल

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js