ट्रेन में नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जा रहा युवक दबोचा, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से बची बड़ी वारदात
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। ट्रेन संख्या 02564 में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जा रहे युवक को पकड़कर आरपीएफ ने संबंधित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 को रेल मदद रिफ्रेंस नंबर 2026021708121 के जरिए सूचना मिली कि ट्रेन के कोच बी-3 की बर्थ नंबर 30 पर एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम तत्काल सक्रिय हो गई और ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पहुंचने पर रात 11:55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर कोच को अटेंड किया गया। उप निरीक्षक मो. असलम खान, एएसआई कपिल देव तथा महिला कांस्टेबल विनीता ने जांच के दौरान सूचना के अनुरूप एक युवक और लड़की को मौके पर पाया। शिकायतकर्ता से संपर्क करने पर नोएडा पुलिस के थाना सेक्टर-63 से जानकारी मिली कि युवक रितेश कुमार (20 वर्ष) निवासी जिला सीतामढ़ी, बिहार के खिलाफ नाबालिग रितिका (16 वर्ष) निवासी सेक्टर-63 नोएडा को भगाकर ले जाने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुरोध पर दोनों को आरपीएफ पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया। 18 फरवरी 2026 को नोएडा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर एफआईआर की प्रति के साथ युवक और लड़की को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने आरपीएफ की तत्परता और सहयोग की प्रशंसा की।


Post a Comment