यात्रियों को राहत: बंद अंडरग्राउंड रास्ता फिर खुला, जनप्रतिनिधियों की पहल लाई रंग
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। यात्रियों की परेशानी और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का सिटी साइड अंडरग्राउंड रास्ता फिर से खोल दिया गया। बीते दिनों इस रास्ते को बंद कर दिए जाने से यात्रियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रास्ता बंद होने से यात्रियों को सिटी साइड के गेट नंबर एक से लंबा चक्कर लगाकर प्लेटफार्म तक पहुंचना पड़ रहा था, जिससे कई बार ट्रेन छूट जाने का डर बना रहता था। वहीं ऑटो और अन्य वाहनों तक पहुंचने में भी सवारियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विधायक के निर्देश पर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
क्षेत्रीय लोगों ने इस समस्या को लेकर अमिताभ बाजपेई से संपर्क किया। विधायक के निर्देश पर पार्षद रजत बाजपेई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीटीएम से मुलाकात की और लिखित शिकायत पत्र सौंपा।
👆👆रेलवे सीटीएम आशुतोष सिंह से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे सीटीएम को बताया कि आर्यनगर सहित शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन आते हैं, जिनमें बुजुर्ग, बच्चे और दिव्यांग भी शामिल हैं। ऐसे में रास्ता बंद होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीटीएम ने लिया संज्ञान, खुला रास्ता
रेलवे सीटीएम आशुतोष सिंह ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार सुबह रास्ता खोलने का आदेश दे दिया। रास्ता खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। प्रतिनिधिमंडल ने इस फैसले के लिए सीटीएम का आभार जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।



Post a Comment