स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी तेज, टोकोगे तो रोकोगे अभियान पर जोर

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी तेज, टोकोगे तो रोकोगे अभियान पर जोर


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में पूर्व वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण के संकेतकवार अंकों की समीक्षा कर कम अंक पाने वाले बिंदुओं पर सुधार की कार्ययोजना तैयार की गई। नगर आयुक्त ने शहर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों को दुरुस्त करने तथा येलो स्पॉट कम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन को बेहतर बनाने और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए टोकोगे तो रोकोगे अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में अपर नगर आयुक्त, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी, जोनल अभियंता, स्वच्छता अधिकारी एवं एसबीएम एडवाइजरी टीम के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। स्वच्छ सर्वेक्षण के संकेतकों पर प्रस्तुतीकरण नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर द्वारा दिया गया।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js