बिना ले-आउट स्वीकृति विकसित प्लाटिंग पर केडीए का प्रहार, 16 बीघा भूमि मुक्त
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल के निर्देश पर शुक्रवार को प्रवर्तन जोन-1बी द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम ख्यौरा कटरी व ग्राम ज्यौरा क्षेत्र में कुल लगभग 16 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान बिना ले-आउट स्वीकृति विकसित की गई प्लाटिंग में बने इंट्रीगेट, सड़क, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर तथा निर्मित व निर्माणाधीन भवनों को 3 जेसीबी मशीनों से ध्वस्त किया गया। अभियान में प्रवर्तन टीम के साथ थाना बिठूर का पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। केडीए ने बताया कि नवाबगंज, कल्याणपुर व बिठूर क्षेत्र में लगभग 8 बीघा अन्य अवैध प्लाटिंग चिन्हित की गई है, जिन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि भूमि क्रय व भवन निर्माण से पूर्व प्राधिकरण से ले-आउट व मानचित्र स्वीकृति अवश्य सुनिश्चित करें।




Post a Comment