सेंट्रल स्टेशन में सुरक्षा ध्वस्त! बंद रास्ते के बाद दीवार तोड़कर बनाया नया अवैध रास्ता

सेंट्रल स्टेशन में सुरक्षा ध्वस्त! बंद रास्ते के बाद दीवार तोड़कर बनाया नया अवैध रास्ता


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। देश के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शामिल कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रेलवे प्रशासन ने जिस अवैध रास्ते को बंद कर अपनी कार्रवाई का ढिंढोरा पीटा था, वहीं अब दीवार तोड़कर नया अवैध रास्ता बना लिया गया है। कुछ दिन पहले सिटी साइड नो नंबर प्लेटफॉर्म से अंडरग्राउंड आने-जाने वाले रास्ते को बंद किया गया था। इस कार्रवाई से अवैध वेंडरों और उनसे जुड़े लोगों की गतिविधियों पर असर पड़ा था, लेकिन अवैध नेटवर्क ज्यादा दिन तक नहीं रुका।

 रात में चला हथौड़ा, सुबह खुला नया रास्ता

बताया जा रहा है कि अंडरग्राउंड से प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए रात के अंधेरे में दीवार तोड़कर नया रास्ता बना लिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी सेंधमारी के बावजूद रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। दीवार तोड़कर रास्ता बनाना सिर्फ अवैध वेंडिंग का मामला नहीं बल्कि सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर है। ऐसे हालात में किसी भी बड़ी घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध रूप से काम करने वाले कुछ ठेकेदार और वेंडर मिलकर यह पूरा खेल चला रहे हैं। बंद रास्तों के बावजूद नए रास्ते बनाकर स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियां जारी हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर रेलवे प्रशासन कब जागेगा और इस अवैध रास्ते को बंद कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करेगा?

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js