नगर निगम में हुई व्यापार बंधु की बैठक, व्यापारियों ने गृहकर, गंदगी, लाइटिंग का मुद्दा उठाया

बाजारों में दो पालियों में सफाई, शौचालयों की करें धुलाई

नगर निगम में हुई व्यापार बंधु की बैठक, व्यापारियों ने गृहकर, गंदगी, लाइटिंग का मुद्दा उठाया 

-नगर आयुक्त ने जोनवार अधिकारियों को दिये निर्देश, पार्किंग में व्यापारियों को प्राथमिकता देने के निर्देश 



Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। गृहकर की असमानता, बाजारों में गंदगी, लाइटिंग व्यवस्था के साथ टूटी सड़कों का मुद्दा बुधवार को नगर निगम में हुई व्यापार बन्धु की बैठक में उठा। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से व्यापारियों ने कहा कि गृहकर को लेकर गलत बिल व्यापारियों को भेजे जा रहे हैं, जिनका निस्तारण नहीं हो रहा है। बिना व्यापारियों को बताए बाजारों में अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है। कई औद्योगिक क्षेत्रों, बाजारों में गलियां खराब हैं। कई स्थानों पर नालियों के न होने की वजह से जलभराव रहता है। बाजारों में गंदगी के साथ ही शौचालय भी गंदे रहते हैं। इसपर नगर आयुक्त ने अपने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मोतीझील स्थित सभागार में यूपी उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र, कानपुर व्यापार मंडल उत्तर के अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ नगर आयुक्त ने बैठक की। नगर आयुक्त द्वारा सभी संगठनों से पूछा गया कि क्या उनके क्षेत्र में सूर्यास्त के बाद झाड़ू लग रही है तो फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने बताया की हालसी रोड और बिरहाना रोड में लग रही है, बाकी स्थानों पर एक ही बार झाडू लगती है। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि सभी जोनल स्वच्छता अधिकारी अपने-अपने जोन क्षेत्र में प्रथम व द्वितीय पाली में बाजारों की सफाई व शौचालयों की नियमित सफाई व धुलाई करें। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा मनमाने तरीके से हाउस टैक्स कई गुना बढ़कर लगाया जा रहा है और निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इसपर कैंप लगाकर निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

 बाजारों में संचालित दुकानों से शासनादेश के अनुसार गृहकर लिया जाये। सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने जोन के बाजारों में अतिक्रमण को हटाने से पहले नियमानुसार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को भी शामिल करें, ताकि कोई विरोध की स्थिति न बन सके। पार्किंग में व्यापारियों ने प्राथमिकता की मांग की, इसपर नगर आयुक्त ने अपने अधिकारियों से गाइडलाइन मांगी। सड़क और नाली के निर्माण की मांग पर नगर आयुक्त ने जोनल अभियन्ताओं से कहा कि निरीक्षण कर एक सप्ताह में एस्टीमेट दें। इसके साथ ही उन्होंने मार्गप्रकाश व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में मयंक यादव, केवी सिंह, अतुल सिंह, राजेश जायसवाल, हरि त्रिपाठी, विकास नागर, रोशन लाल अरोड़ा, शेष नारायण त्रिवेदी समेत नगर निगम की ओर से मुख्य अभियंता एसएफए जैदी, विद्या सागर, रवि शंकर, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार आदि रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js