सेंट्रल स्टेशन पर दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 1.10 लाख का माल बरामद

सेंट्रल स्टेशन पर दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 1.10 लाख का माल बरामद

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। रेल यात्रियों से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में सोमवार तड़के 1:30 बजे यह गिरफ्तारी हुई। दोनों अभियुक्तों को हैरिशगंज पुल के पास जूही यार्ड जाने वाले पैदल मार्ग से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशू खान (21) निवासी शुक्लागंज, उन्नाव और शिवम निषाद (20) निवासी देवरहट, कानपुर देहात के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेनों के आउटर पर धीमी गति के दौरान यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की बात कबूली है।आरोपियों के पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.10 लाख है। पुलिस के अनुसार आशू खान के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js