कानपुर–मुंबई के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

कानपुर–मुंबई के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

उत्तर प्रदेश कानपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलाई जाएगी। रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 04151 कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक शुक्रवार को 30 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक कुल पांच फेरे लगाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रत्येक शनिवार को 31 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक संचालित की जाएगी। यह सुपरफास्ट विशेष गाड़ी कानपुर सेंट्रल से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज जंक्शन, ढभौरा, माणिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा और भुसावल होते हुए अगले दिन शनिवार को दोपहर 2:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन शनिवार को शाम 5:15 बजे मुंबई से रवाना होकर रविवार को 3:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 24 डिब्बे लगाए गए हैं, जिनमें स्लीपर, सामान्य, एसी तृतीय और एसी द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय व ठहराव की जानकारी अधिकृत रेलवे वेबसाइट अथवा रेलवे पूछताछ से अवश्य प्राप्त कर लें।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js