पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों का अल्टीमेटम

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों का अल्टीमेटम

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक मोतीझील में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किशन लाल सुदर्शन ने की। बैठक के उपरांत संघर्ष समिति की ओर से पांच सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन अपर नगर आयुक्त आवेश खान को प्रेषित किया गया। संघर्ष समिति ने मांग की है कि 19 जनवरी 2026 से पूर्व नगर आयुक्त के साथ पांच सूत्रीय मांगों पर वार्ता कराई जाए। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित तिथि तक वार्ता नहीं होती है तो 19 जनवरी 2026 को नगर निगम मुख्यालय में एक विशाल आम सभा आयोजित कर आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि, धीरज गुप्ता, सी.एल. बड़ेल, उस्मान अली शाह, रमेश चंद शुक्ला, कमरुद्दीन, पिंटू चौधरी, दीप वाल्मीकि, जयपाल सिंह, मुकेश वाल्मीकि, रामप्रकाश भारती, मुन्ना गंगोत्री, हरिशंकर शुक्ला, सुमिंद कुमार, आदेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता एवं सदस्य उपस्थित रहे। संघर्ष समिति ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और समयबद्ध समाधान न होने की स्थिति में आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js