मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सराहनीय कार्य, ऑपरेशन मुस्कान में मिली सफलता

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सराहनीय कार्य, ऑपरेशन मुस्कान में मिली सफलता

रेलवे पुलिस बनी सहारा, सुरक्षित मिला बिछड़ा बच्चा 

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। रेलवे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान / मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत एक सराहनीय कार्य सामने आया है। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर सेंट्रल दुष्यंत कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर एवं यात्री प्रतीक्षालय में भ्रमण के समय एक बालक अकेले घूमता हुआ पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अब्दुल रहमान उर्फ कोहिनूर अली, पुत्र आशिक अली, निवासी रजानगर, जिला औरैया बताया, जो यात्रा के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गया था। बालक को तत्काल महिला हेड कांस्टेबल विपिन यादव द्वारा सुरक्षित रूप से थाना कार्यालय स्थित महिला हेल्प डेस्क में बैठाया गया। बाद में उचित माध्यम से उसके पिता आशिक अली को सूचना देकर थाना बुलाया गया, जहां आवश्यक सत्यापन के उपरांत बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस की तत्परता एवं मानवीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js