भ्रष्टाचार आरोप पर रिलीज़ हुआ बंटी टैक्स गाना, पार्षदों ने साधी चुप्पी

भ्रष्टाचार आरोप पर रिलीज़ हुआ बंटी टैक्स गाना, पार्षदों ने साधी चुप्पी 

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम के पार्षदों व मेयर विवाद और पुत्र बंटी पाण्डेय बंटी टैक्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना बन गया है। 26 दिसंबर की सदन से शुरू हुआ विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेयर व उनके पुत्र, पार्षदों के बीच हुआ विवाद शहर में नहीं बल्कि प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं फोटो तेजी से लोग साझा कर रहे हैं। ऑडियो क्लिप गाने में मेयर प्रमिला पाण्डेय के पुत्र अमित पाण्डेय उर्फ बंटी पाण्डेय पर निशाना साधा गया है। यह ऑडियो गाना क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर तेजी से वायरल हो रहा है। बंटी टैक्स- बंटी टैक्स जारी में भ्रष्टाचार का आरोपों को लेकर क्लिप वायरल हो रही है। हालांकि इस गाना या क्लिप की पुष्टि नहीं हो रही है कि किसने इस ऑडियो गाना क्लिप रिलीज़ किया है। इस बारे में संघर्ष कर रहे निष्काशित पार्षद पवन गुप्ता, अंकित मौर्या और अन्य पार्षदों ने चुप्पी साधी है। इस ऑडियो क्लिप में नौकरी लगवाने स्टैण्ड ठेकेदारी नाले की सफाई हुई नहीं, फिर भी बंटी टैक्स वसूल लिया गया। गली सड़क निर्माण में भी कमीशन लेने के आरोप लगे हैं। स्मार्ट सिटी, नमामि गंगे, सामुदायिक शौचालय तक में कमीशन खोरी के आरोप इस गीत में लगाए गए हैं। नगर निगम में होने वाले काम के अलावा सड़क पर रेहड़ी और ठेला लगाने वालों से भी वसूली के आरोप इस गीत में लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद यह ऑडियो क्लिप विभागों और पूरे शहर में जमकर वायरल हो रही है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js