मंगल भवन में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज, पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने कराई पहली बुकिंग

मंगल भवन में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज, पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने कराई पहली बुकिंग

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। सामाजिक सरोकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मंगल भवन की प्रथम बुकिंग 17 जनवरी 2026 को कराई गई, जिसके लिए 16,000/- (सोलह हजार मात्र) की विधिवत रसीद कटवाई गई। इस बुकिंग के अंतर्गत 18 जनवरी 2026 को मंगल भवन परिसर में कुल 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को सहयोग प्रदान करते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पार्षद आकर्ष बाजपेई तथा संपत्ति विभाग के अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आयोजन को लेकर नगर निगम एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js