ट्रेन यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। रेल यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब एक लाख पचास हजार रुपये बताई गई है। रेलवे में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह की टीम ने सोमवार देर रात हैरिशगंज पुल के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों आसिफ उर्फ अजमेरी (28) निवासी मुन्ना पुरवा, बजरिया और सुरजीत उर्फ छुटकुल (23) निवासी ब्लॉक नं. 11, गोविंद नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों के आउटर पर धीमे होने पर यात्रियों के मोबाइल व पर्स चोरी कर कम दाम पर यात्रियों को बेच देते थे।


Post a Comment