स्पेशल ट्रेनें खाली, रूटीन ट्रेनें फुल, यात्रियों ने दिखाई अनिच्छा, रेलवे को बताना पड़ा कौन सी ट्रेन खाली है
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर लाखों यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुविधा देने के लिए रेलवे ने पूरे देश में 12,000 से अधिक ट्रेनें चलाई हैं। लेकिन यात्रियों का भरोसा इन “स्पेशल ट्रेनों” पर नहीं बन पा रहा है। कारण—ये ट्रेनें नियमित ट्रेनों के मुकाबले कई घंटे अधिक समय ले रही हैं। यही वजह है कि रूटीन ट्रेनें पूरी तरह फुल हैं जबकि स्पेशल ट्रेनें आधी से भी कम यात्रियों के साथ चल रही हैं।
रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता नियमित ट्रेनों को समय से चलाने पर है। जबकि त्योहारों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें या तो घंटों की देरी से चल रही हैं या उनके टाइमटेबल इस तरह तय किए गए हैं कि छोटी दूरी तय करने में भी लंबा वक्त लग रहा है। दिल्ली–कानपुर जैसी दूरी, जिसे सामान्य ट्रेनें चार से साढ़े चार घंटे में तय करती हैं, कई स्पेशल ट्रेनें उसे आठ से नौ घंटे में पार कर रही हैं।
धीमी रफ्तार ने घटाई यात्रियों की दिलचस्पी
उदाहरण के तौर पर
गाड़ी संख्या 04145 गोविंदपुरी से रात 2:05 बजे चलकर सुबह 11:40 बजे दिल्ली पहुंचती है — यानी 9 घंटे 35 मिनट का सफर।
गाड़ी संख्या 04146 दिल्ली से रात 2 बजे चलकर 11:45 बजे कानपुर पहुंचती है — लगभग 9 घंटे 45 मिनट का समय।
गाड़ी संख्या 02309 गोविंदपुरी से सुबह 8:40 बजे रवाना होकर सायं 4 बजे आनंद विहार पहुंचती है।
गाड़ी संख्या 02310 आनंद विहार से शाम 7:30 बजे चलकर रात 1:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचती है।
यात्रियों का कहना है कि जब नियमित ट्रेनें कम समय में बेहतर सुविधा दे रही हैं, तो वे स्पेशल ट्रेनों में सफर करने का जोखिम नहीं लेना चाहते।
रेलवे को बताना पड़ा—कहां सीटें खाली हैं
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व के बाद कार्यस्थलों की ओर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इन ट्रेनों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, यात्री अग्रिम आरक्षण आसानी से करा सकते हैं।
इन ट्रेनों में सीटें उपलब्ध
गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज–दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल : 31 अक्टूबर से 29 नवंबर 2025 तक सभी श्रेणियों (1AC, 2AC, 3AC, स्लीपर, इकॉनमी) में सीटें उपलब्ध।
गाड़ी संख्या 02275 सूबेदारगंज–दिल्ली स्पेशल : 30 अक्टूबर से सभी श्रेणियों में सीटें खाली।
गाड़ी संख्या 04123 प्रयागराज–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल : 29 अक्टूबर और 2 नवंबर को थर्ड एसी व स्लीपर में सीटें उपलब्ध।


Post a Comment