डूबते सूरज को अर्घ्य देकर महापौर ने की छठ मैया की आराधना

डूबते सूरज को अर्घ्य देकर महापौर ने की छठ मैया की आराधना

अरमापुर घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महिलाओं संग पूजन कर दी बधाई


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। छठ पर्व की आस्था और भक्ति में डूबे शहर में सोमवार शाम अरमापुर घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महापौर प्रमिला पांडेय ने घाट पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठ मैया से नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। महापौर सबसे पहले अरमापुर घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं के साथ पारंपरिक रीति-विधि से पूजा-अर्चना की। इस दौरान चारों ओर जय छठ मैया के जयकारे गूंजते रहे और घाट पर भक्ति का वातावरण छा गया। पूजन के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।


0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js