चलती ट्रेन में हादसे से टली महिला की जान, आरपीएफ जवान बने फरिश्ता

चलती ट्रेन में हादसे से टली महिला की जान, आरपीएफ जवान बने फरिश्ता

ऑपरेशन जीवन रक्षा" में बड़ा कारनामा, आरपीएफ ने बचाई महिला यात्री की जान


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर, 04 अक्टूबर। "ऑपरेशन जीवन रक्षा" के तहत आरपीएफ स्टाफ ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। शनिवार को प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर खड़ी 12312 नेताजी एक्सप्रेस के B-2 कोच से एक महिला यात्री खाने-पीने का सामान लेने के लिए नीचे उतरी थी। गाड़ी के निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन जैसे ही रवाना हुई, महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया और संतुलन बिगड़ने पर गिर गई।

मौके पर मौजूद आरपीएफ एएसआई शिवनरेश यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला का हाथ पकड़कर प्लेटफॉर्म पर खींच लिया और उसकी जान बचा ली। इस दौरान एएसआई खुद भी गिर पड़े, लेकिन उन्होंने महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिरने से रोक लिया।

घटना के समय आरपीएफ स्टाफ एलसीटी मिथिलेश व रेखा ने भी मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। बाद में महिला का प्राथमिक उपचार डॉ. रंजीत द्वारा किया गया। महिला की पहचान प्रदीप्ता चक्रवर्ती (50), निवासी दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई, जो अपने भाई निलय मुखर्जी के साथ चंडीगढ़ से हावड़ा की यात्रा कर रही थीं। चूंकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई, इसलिए परिजनों के अनुरोध पर उन्हें ट्रेन से ही आगे यात्रा करने की अनुमति दी गई। आरपीएफ के एएसआई शिवनरेश यादव ने बिना अपनी परवाह किए महिला की जान बचाई। उनका यह साहसिक व सराहनीय कार्य यात्रियों की सुरक्षा के प्रति रेलवे सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js