महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा भव्य स्वागत

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा भव्य स्वागत


उत्तर प्रदेश लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा मुख्यालय लखनऊ में वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष रवि शंकर हवेलकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने, ठेका व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹20,000 निर्धारित करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु "आउटसोर्सिंग कल्याण निगम" के गठन के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन महत्वपूर्ण कदमों से प्रदेशभर के वाल्मीकि, निर्बल व वंचित वर्गों में खुशी की लहर है।

इसी क्रम में आगामी 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वंचित समाज की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार, गोमती नगर, लखनऊ में प्रातः 9 बजे भव्य स्वागत व सम्मान किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में कई राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि और श्रद्धालु भाग लेने आ रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js