दुबई शेख के लिए सेक्स पार्टनर’ की तलाश में था बाबा, पुलिस ने दबोचा"
फर्जी संत चैतन्यानंद गिरफ्तार: छात्राओं का शोषण, 8 करोड़ की संपत्ति फ्रीज"
Today crime news
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वयंभू ‘संत’ स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी ने आध्यात्मिकता की आड़ में छिपे शोषण और धोखाधड़ी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। 62 वर्षीय आरोपी को दिल्ली पुलिस ने रविवार तड़के आगरा के ताजगंज स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह दो महीने से फरार था और लगातार वृंदावन, मथुरा और आगरा के बीच ठिकाने बदल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद उसके WhatsApp चैट्स सामने आए हैं, जिनमें छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने, उन्हें ‘स्वीटी बेबी डॉटर डॉल’ जैसे आपत्तिजनक नामों से संबोधित करने और कथित तौर पर एक “दुबई शेख” के लिए ‘सेक्स पार्टनर’ की तलाश करने जैसी चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इन चैट्स ने न केवल छात्राओं के उत्पीड़न को उजागर किया है, बल्कि मानव तस्करी की आशंका भी गहरी कर दी है।
पुलिस जांच में पता चला है कि कम से कम 17 छात्राओं ने उत्पीड़न की शिकायत की है। गिरफ्तार बाबा के पास से एक iPad और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से एक में उसके निजी प्रबंधन संस्थान के CCTV कैमरों तक रिमोट एक्सेस की सुविधा थी। इसके अलावा, पुलिस को उसके पास से संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद में “स्थायी राजदूत” और ब्रिक्स के लिए “विशेष दूत” होने के फर्जी विजिटिंग कार्ड मिले।
उसके पास से दो पासपोर्ट भी जब्त किए गए हैं, जिनमें जन्मस्थान और माता-पिता के विवरण में विरोधाभास पाया गया। पुलिस ने आरोपी की लगभग 8 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। साथ ही, जांचकर्ताओं ने पाया कि अगस्त में FIR दर्ज होने के बाद उसने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर 50 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली थी।
चैतन्यानंद को अदालत से पांच दिन की पुलिस हिरासत मिली है। उसे संस्थान की तीन महिला सहयोगियों से आमना-सामना कराया जाएगा, जिन पर छात्रों को धमकाने और आपत्तिजनक चैट्स डिलीट करने में मदद करने का आरोप है। यह मामला एक बार फिर कथित ‘आध्यात्मिक गुरुओं’ की आड़ में चल रहे शोषण और धोखाधड़ी के गहरे जाल को सामने लाता है।


Post a Comment