बच्चों की मौतों के बाद मध्य प्रदेश में ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ पर बैन

बच्चों की मौतों के बाद मध्य प्रदेश में ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ पर बैन

Today crime news 

मध्य प्रदेश। छिंदवाड़ा जिले में 9 बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त कदम उठाते हुए ‘कोल्ड्रिफ सिरप’ पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इस सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (48.6% w/v) पाया गया, जो किडनी को नष्ट कर देता है।

15 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच 1 से 7 साल के 9 बच्चों की मौत हुई। सभी बच्चों को सर्दी-जुकाम के इलाज में यह सिरप दिया गया था। हालत बिगड़ने पर उल्टी, दस्त और कमजोरी के बाद किडनी फेल हो गई।

आदेश के तहत श्रीसन फार्मास्युटिकल (कांचीपुरम, तमिलनाडु) की फैक्ट्री सील कर दी गई है। सभी जिलों में छापेमारी और नमूना जांच शुरू हो गई है।

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि भाजपा का कहना है कि “मोहन सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है।”

राजस्थान में भी 2 बच्चों की मौत के बाद सिरप पर रोक लगाई गई है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क किया है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js