छठ से पहले बर्रा सचान नहर की बदहाली पर भड़के सांसद रमेश अवस्थी, अधिकारियों को दो दिन में तलब

छठ से पहले बर्रा सचान नहर की बदहाली पर भड़के सांसद रमेश अवस्थी, अधिकारियों को दो दिन में तलब


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। छठ पूजा से पहले बर्रा सचान नहर की गंदगी और बदहाल स्थिति देखकर सांसद रमेश अवस्थी का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान नहर में फैली गंदगी देखकर सांसद ने नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई। सांसद ने अधिकारियों को दो दिन के भीतर अपने कार्यालय में तलब किया और सख्त चेतावनी दी कि यदि छठ पूजा से पहले नहर को पूजा योग्य नहीं बनाया गया, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि नहर की सफाई और सुंदरीकरण का स्थायी समाधान शीघ्र कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा, छठ पूजा से पहले घाट पूरी तरह तैयार होना चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता अभियान को नुकसान पहुंचाने वालों को सख्त सजा भुगतनी पड़ेगी। सांसद के इस सख्त रुख से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि वर्षों से गंदगी के बीच रहने वाले अब स्वच्छ और सुंदर नहर देख सकेंगे। निरीक्षण के दौरान पार्षद, मंडल अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने सांसद की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस बार नहर की सफाई समय से होगी और छठ पर्व गरिमा के साथ मनाया जा सकेगा। नहर की सफाई न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js