तालाब की भूमि पर हुए कब्जे पर चला बुलडोजर
प्रशासन और केडीए की टीम ने देहली सुजानपुर में की कार्रवाई।
उत्तर प्रदेश कानपुर । देहली सुजानपुर में तालाब की भूमि पर हुए अवैध कब्जे पर मंगलवार को प्रशासन और केडीए का बुलडोजर चला। आराजी की जमीन के अंश भाग पर कब्जेदार द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण करा दिया गया था। जिसे दस्ते ने पुलिसबल की मौजूदगी में धराशायी कर दिया। देहली सुजानपुर में आराजी संख्या 465 में रकबा 0.1740 हेक्टेयर है। यहां मौजूद तालाब पर कब्जेदार इसराज पुत्र पुनाई ने सीमेंट की बाउंड्रीवाल बना ली। जिसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवाया था।
इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा पुनः कब्ज़े का प्रयास किया गया। इस पर मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (सदर) अनुभव सिंह एवं तहसीलदार (सदर) विनय द्विवेदी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम और केडीए की प्रभारी अधिकारी भूमि बैंक जोन 4 डॉ. अर्चना शर्मा चकेरी पुलिस के साथ मौके पर पहुँची। टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन (बुलडोजर) से ध्वस्त कराया और भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराया। अभियान में राजस्व कर्मियों के साथ-साथ केडीए के अधिकारी, लेखपाल तथा स्थानीय प्रशासनिक अमला सम्मिलित रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में यदि पुनः कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Today crime news 

Post a Comment