नगर निगम का बजट आज सदन में पेश होगा, विकास कार्यों पर रहेगा जोर
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम सदन की बैठक आज आयोजित की जाएगी, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इस बार 28 अरब 35 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है, जिसमें गंगा घाटों की सफाई, सड़क निर्माण, मलिन बस्तियों के विकास और घर-घर कूड़ा संग्रहण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
पिछले वर्ष 2023-24 में निगम की वास्तविक आय 18 अरब 87 करोड़ 27 लाख रुपये रही थी, जबकि 2024-25 में इसे बढ़ाकर 23 अरब 41 करोड़ 38 लाख रुपये का पुनरीक्षित बजट पेश किया गया। दिसंबर 2024 तक नगर निगम की आय 18 अरब 59 करोड़ 13 लाख दर्ज की गई थी।
आय का अनुमान
आगामी वित्तीय वर्ष में नगर निगम को राजस्व के मद में 11.62 अरब की आय का अनुमान है। इसमें कर, नगरीय संपत्तियों से किराया, नामांतरण शुल्क, कूड़ा प्रबंधन से आय और विकास शुल्क शामिल हैं। इसके अलावा, करीब 110 करोड़ रुपये म्यूनिसिपल बॉन्ड से जुटाए जाने की योजना है।
कर से आय : 32 अरब रुपये
नगरीय संपत्तियों से किराया : 7.72 करोड़ रुपये
नामांतरण शुल्क : 25 करोड़ रुपये
कूड़े से आय : 10 करोड़ रुपये
विकास शुल्क/मलवा : 4 करोड़ रुपये
व्यय का ब्योरा
प्रस्तावित बजट में राजस्व व्यय 11.11 अरब और पूंजीगत व्यय 19.26 अरब रुपये रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मूल बजट की तुलना में इस बार विकास कार्यों पर व्यय का प्रतिशत अधिक होगा, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे और स्वच्छता सेवाओं में सुधार किया जा सकेगा।
Post a Comment