बरसात से उधड़ी सड़कों पर जल्द होगा पैचवर्क, 97 सड़कों पर 8 करोड़ खर्च

बरसात से उधड़ी सड़कों पर जल्द होगा पैचवर्क, 97 सड़कों पर 8 करोड़ खर्च

एक्सप्रेस रोड पर सड़क पर गड्ढे व खुला हुआ मेनहोल। 

नगर निगम में सभी जोन में बची सड़कों के लिए आज पड़ेंगे टेंडर



Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। बरसात के बाद जगह-जगह गड्ढों और टूटी सड़कों से परेशान शहरवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम निधि से 97 सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क के लिए मंगलवार को टेंडर खोले जाएंगे। इस कार्य पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हॉट मिक्स प्लांट से सड़कों का सुधार कराया जाएगा। निगम का लक्ष्य दीपावली से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त करने का है। मुख्य अभियंता एस.एफ.ए. जैदी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा और तुरंत काम शुरू हो जाएगा। पिछले दो महीनों में नगर निगम ने लगभग 200 करोड़ रुपये की सड़क सुधार परियोजनाओं पर टेंडर निकाले हैं। इनमें कई नई सड़कों का निर्माण भी शामिल है। इस बार खास ध्यान उन मार्गों पर दिया जा रहा है जहां गड्ढों और जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वार्ड-22 में महादेवन चौराहा से सुनीता ट्रेडर्स, वार्ड-68 में यशोदा नगर सैनिक चौराहा से कुंज विहार, वार्ड-74 में श्याम नगर मेन रोड और वार्ड-73 में मदीना मस्जिद से खटट्टा मीठा तक प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं, जोन-04 में दादा मियां चौराहा से यतीमखाना तक सड़क सुधार कार्य होगा। इसके अलावा, कल्यानपुर क्षेत्र में 210 मीटर सड़क पर मिट्टी स्थिरीकरण, ब्लॉक-01 से एमआईजी एच ब्लॉक-16 तक सीमेंट स्थिरीकरण और महाराणा प्रताप शिक्षा केन्द्र के सामने सीवर लाइन बिछाने का कार्य भी कराया जाएगा। इन तीनों कार्यों पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च होंगे। निगम अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि दीपावली से पहले शहर की प्रमुख सड़कों को यातायात योग्य और सुरक्षित बना दिया जाएगा।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js