निराश्रित श्वानों के लिए कानपुर नगर निगम की पहल शहर में शुरू हुए 55 डॉग फीडिंग सेंटर

निराश्रित श्वानों के लिए कानपुर नगर निगम की पहल शहर में शुरू हुए 55 डॉग फीडिंग सेंटर


उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 55 डॉग फीडिंग सेंटर शुरू किए हैं। यह कदम उच्चतम न्यायालय के आदेश (22 अगस्त  और एबीसी नियम-2023 के अनुपालन में उठाया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि सामुदायिक श्वानों को अब केवल इन निर्धारित स्थलों पर ही भोजन कराया जाएगा। बच्चों के खेल स्थलों, स्कूलों व भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर इन सेंटरों का चयन किया गया है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त ने बताया कि इस व्यवस्था से श्वानों को सुरक्षित भोजन मिलेगा और नागरिक भी सुरक्षित रहेंगे। वहीं, सीवीओ डॉ. आर.के. निरंजन ने कहा कि पशु प्रेमियों को स्थल की स्वच्छता बनाए रखनी होगी और निगम के बंध्याकरण व टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग करना होगा। निगम जल्द ही जनजागरूकता अभियान भी चलाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनजीओ और पशुप्रेमियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इन 55 फीडिंग सेंटरों से न केवल आवारा श्वानों की समस्या नियंत्रित होगी बल्कि इंसान और पशु के बीच सह-अस्तित्व का बेहतर वातावरण भी बनेगा।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js