महात्मा गांधी जयंती पर 156 घंटे का अखण्ड सफाई अभियान शुरू

महात्मा गांधी जयंती पर 156 घंटे का अखण्ड सफाई अभियान शुरू

उत्तर प्रदेश कानपुर। महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम कानपुर द्वारा आज सायं 4 बजे से अनवरत महा-अखण्ड सफाई अभियान का शुभारम्भ किया गया। अभियान का उद्घाटन महापौर प्रमिला पाण्डेय ने माँ जंगली देवी मंदिर, किदवई नगर (जोन-3) से किया। यह अखण्ड सफाई अभियान निरंतर 156 घंटे चलेगा और 2 अक्टूबर, 2025 को सुबह 8 बजे मोतीझील स्थित नगर निगम प्रांगण में सम्पन्न होगा। नगर निगम के सफाई योद्धा, महापौर एवं नगर आयुक्त की प्रेरणा से इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। अभियान के अंतर्गत किदवईनगर से आरम्भ होकर शहर के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, घाटों, विद्यालयों और आवासीय इलाकों तक विशेष सफाई की जाएगी। इस दौरान परमट घाट, सरसैया घाट, फूलबाग, घंटाघर, जरीब चौकी, माल रोड, रामा देवी, फजलगंज सहित शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों को अभियान से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनमोहन आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार, जोनल अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, डिपो इंचार्ज रफजुल रहमान सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js