कल नगर की मांस मछली की दुकानों पर रोक, बंद रहेगी दुकानें

कल नगर की मांस मछली की दुकानों पर रोक, बंद रहेगी दुकानें 


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। क्षमा पर्व पर समस्त मांस मछली की बिक्री पर रोक लगाई गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशन में गतवर्ष की भांति इस बार भी जैन वार्षिक पर्युषण पर्व(क्षमा पर्व) संवतसरी महापर्व 27 अगस्त दिन बुधवार को मनाया जाएगा। जिसके क्रम में नगर में सभी मांस,मछली, मुर्गा की दुकानें बंद रहेगी। उक्त आदेश का पालन कड़ाई से कराया जाएगा। इसके बाबजूद अगर कोई दुकान मांस, मछली की खुली पाई जाती हैं, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यह निर्णय एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के पत्र के अनुपालन में लिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. निरंजन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। Animal Welfare Board of India पशु कल्याण को बढ़ावा देने और पशुओं के साथ क्रूरता रोकने के लिए काम करता है। बोर्ड समय-समय पर विभिन्न अवसरों पर पशु कल्याण के लिए निर्देश और परामर्श जारी करता है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js