नगर आयुक्त ने विभिन्न वार्डो का किया निरीक्षण
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम के मॉडल वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तिलक नगर, रायपुरवा, जनरलगंज, चमंनगंज, किदवई नगर, बर्रा गाँव आदि क्षेत्रों का अवलोकन किया। अधिकांश वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, लेकिन कुछ स्थलों पर नागरिकों ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन की अनियमितता की शिकायत की। नगर आयुक्त ने दीक्षांक कंपनी को प्रतिदिन नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने में निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्यों की सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। नगर आयुक्त ने नगर क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। उन्होंने पार्कों के सौंदर्यीकरण और ग्रीनरी संबंधी अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने पार्कों के सौंदर्यीकरण और सुधार कार्य के लिए कुल 26 कार्यों की निविदा पूर्ण की है, जिनका क्रियान्वयन शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट विकास नगर आयुक्त ने 64 कार्यों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, जिनमें ग्रीन बेल्ट विकास, पार्कों का संवर्धन और विभिन्न सिविल एवं सुधार कार्य सम्मिलित हैं।
Post a Comment