नगर निगम कार्यकारिणी समिति चुनाव में निर्विरोध चुने गए छह सदस्य, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने बनाई दूरी
सदन में चुने गए प्रत्याशियों को माला माल्यार्पण कर दी गई बधाई
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव सदन में सर्वसम्मति से हुआ, इसमें भाजपा के पांच और सपा का एक प्रत्याशी चुना गया। महापौर प्रमिला पांडेय ने जीते सदस्यों को सदन पटल पर बुलाकर माल्यार्पण कर बधाई दी।
नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 को समाप्त हो गया था। भाजपा के अभिषेक गुप्ता, योगेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, देवेन्द्र द्विवेदी व आरती विजय गौतम और सपा से लियाकत अली का कार्यकाल समाप्त हो गया। खाली हुये छह पदों के चुनाव को लेकर शुक्रवार को महापौर ने नगर निगम सदन की बैठक बुलायी। दोपहर एक बजे होने वाली बैठक दो बजे हुई, इस दौरान महापौर ने सपा पार्षद दल के नेता जावेद अख्तर गुड्डू, कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुहैल अहमद और भाजपा के वरिष्ठ पार्षद यशपाल सिंह और अन्य पार्षदों के साथ सर्वसम्मति से चुनाव कराने के लिये बैठक की।
एक घंटे चली बैठक में फैसला लिया गया कि पांच भाजपा से और एक सपा से प्रत्याशी हो। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सोहेल अहमद ने प्रत्याशी उतारने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के केवल सात पार्षद हैं, ऐसे में जीत संभव नहीं थी। निर्दलीयों ने भी इस फैसले पर मुहर लगा दी। बाद मे महापौर ने 15 मिनट चली सदन में तय हुये पार्षदों के नामों की घोषणा की।
इसमें भाजपा से नित्या बाजपेई, अभिनव शुक्ला, राज किशोर यादव, नीरज कुरील व भवानी शंकर राय और सपा से मधु यादव के नाम पूरे सदन अपनी सहमति दे दी। इसके बाद ये निर्विरोध चुन लिये गये। महापौर ने कहा कि आज की सदन स्थगित की जाती है, जल्द ही सदन की बैठक दुबारा बुलायी जायेगी।
Post a Comment