महापौर और नगर आयुक्त ने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्रों को लेकर की बैठक

महापौर और नगर आयुक्त ने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्रों को लेकर की बैठक

1 वर्ष से अधिक के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र 15 दिनों में जारी करें महापौर 

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में विलम्ब, अनियमितताओं के सम्बन्ध में जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान महापौर ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र की आती हैं। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने जोनल अधिकारियों से कहा कि 21 दिन के पूर्व के जन्म-मृत्यु के प्रमाण पत्र 24 घंटे के अन्दर जारी करें। 01 वर्ष के जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र 4 से 5 दिन और 1 वर्ष से अधिक के जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र 10 से 15 दिनों में जारी करें। नगर आयुक्त ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र में किन-किन प्रपत्र की आवश्यकता है, उसे बिंदुवार सभी जोनों में बोर्ड में लिखें, साथ ही बोर्ड पर सभी जोनल अधिकारी अपना नम्बर भी अंकित करें, यदि बोर्ड पर अंकित प्रपत्र अत्यधिक प्रपत्र कोई मांगता है, तो आवेदक शिकायत कर सके। उन्होंने सभी आवेदन ऑनलाइन फीड करने के भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि अपर नगर मजिस्ट्रेट स्तर पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 1 वर्ष से अधिक के अनुमति के लिए लम्बित प्रमाण-पत्रों की सूची प्रति सप्ताह 2 बार सूची भेजें कि इतने प्रकरण लम्बित हैं। उन्होंने प्रति सप्ताह सभी जोन से रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस सप्ताह में कितने आवेदन आए, कितने बने, कितने लम्बित है, इसकी सूचना भी मांगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रमाण-पत्रों का समय से निस्तारण किया जायेगा, तो अनियमितताओं की शिकायतें भी नहीं आयेंगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त मो. अवेश, जगदीश यादव, जोनल अधिकारी, जोन-1 विद्या सागर यादव, जोन-2 विजय कुमार जोन-3 सीपी सिंह, जोन-4 राजेश सिंह, जोन-5 अनुपम त्रिपाठी, जोन-6 रवि शंकर यादव आदि उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js