15 वें वित्त आयोग से होगा 124 सड़कों का निर्माण, 52 करोड़ रुपए से सड़क फुटपाथ का होगा कार्य

15 वें वित्त आयोग से होगा 124 सड़कों का निर्माण, 52 करोड़ रुपए से सड़क फुटपाथ का होगा कार्य 

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम ने सड़क व फुटपाथों को चिन्हित कर कार्य करना शुरू कर दिया है। शहर की 124 सड़कों को बनाया जाएगा। 15 वें वित्त आयोग के 52 करोड़ रुपये से 124 सड़कों के साथ फुटपाथ का निर्माण कराएगा। छह साल से परेशानियों का सबब बनी डिप्टी पड़ाव से बांसमंडी तक की जर्जर सड़क के दिन बदले वाले हैं। 19.71 लाख से इसके निर्माण के साथ ही जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण प्राथमिकता रहेगा। इसके अलावा हालसी रोड से कोपरगंज तक टूटी सड़क भी 48 लाख रुपये से बनाई जाएगी। मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने बताया कि टूटी सड़कों को चिह्नित कर निर्माण कराया जा रहा है। 28 अगस्त को टेंडर आमंत्रित किया है। सितंबर के दूसरे पखवाड़े से कार्य शुरू होगा। वाली प्रमुख सड़कें सुबह 9:15 बुधवार को देन कुलगांव मोड़ से काली माता मंदिर तक 20 लाख चकेरी हाईवे से मवइया गांव तक 1.29 करोड़ किदवई नगर थाने से जूही डिपो चौराहा 56.75 लाख विवेक सिनेमा चुन्नीगंज से ग्वालटोली तक 31.17 लाख आर्य नगर चौराहा से लिटिल फाक्स स्कूल तक 35.57 लाख दर्शनपुरवा से लेकर नगर निगम तक 48.50 लाख सीटीआइ चौराहा से चावला मार्केट तक 1.05 करोड़ अंबेडकर नगर में काकादेव पुरानी बस्ती में आंतरिक गलियों का निर्माण 47.30 लाख छपेड़ा पुलिया चौराहा से नमक फैक्ट्री चौराहा तक फुटपाथ सुधार 29.53 लाख।

                                                                       


0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js