नगर निगम सदन की बैठक में चुने जाएंगे 6 नए कार्यकारिणी सदस्य

नगर निगम सदन की बैठक में चुने जाएंगे 6 नए कार्यकारिणी सदस्य 

महापौर ने बुलाया विशेष सदन, सपा, कांग्रेस और भाजपा ने की तैयारी

संभावित नए सदस्यों के नाम आए सामने, आज होगा सदन में चुनाव

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी के 6 नए सदस्यों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को विशेष सदन लगेगा। महापौर ने सदन की बैठक वर्तमान 6 सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर बुलाई है। नगर निगम अधिनियम-1959 की धारा-52 में प्राविधानिक व्यवस्था के क्रम में 6 सदस्यों का निर्वाचन अनुपाती पद्धति के अनुसार होगा। जिसमें पदेन सदस्य और मौजूदा पार्षद सिंगल ट्रांसफरेबल वोट द्वारा और निर्वाचन में मतदान सीक्रेट बैलेट द्वारा कार्यकारिणी के नए सदस्य चुन सकेंगे। नगर निगम की कार्यकारिणी में अभी पार्षद देवेंद्र द्विवेदी, दीपक शर्मा, आरती गौतम, योगेंद्र शर्मा, यशपाल सिंह, पवन पांडेय, धीरेंद्र सोनकर, अभिषेक गुप्ता मोनू, मंजू पाल, आकर्ष बाजपेई, फैजान रहमान, लियाकत अली 12 सदस्य है। नियमता 6 नए सदस्यों का चुनाव आधे कार्यकाल के बाद करना होता है। पार्षद लियाकत अली, अभिषेक गुप्ता मोनू, योगेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, देवेंद्र द्विवेदी, आरती विजय गौतम का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब कार्यकारिणी ने मो. फैजान, यशपाल सिंह, पवन पाडे, मंजू पाल, धीरेन्द्र सोनकर, आकर्ष बाजपेई ही बचे हैं। महापौर ने नए सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को विशेष सदन की बैठक बुलाई है। अभी सदन में भाजपा की स्थिति मजबूत है। दूसरे नंबर पर सपा है और तीसरे नंबर पर कांग्रेस है। इसके अलावा पदेन सदस्यों में सांसद, विधायक, एमएलसी भी शामिल हैं। यह सभी चुनाव में भाग लेंगे।

                                                                           

यह है सदन की स्थिति

पार्षद 110

कार्यकारिणी सदस्य 12

भाजपा पार्षद 79

बसपा 0

कांग्रेस 07

निर्दलीय 07

सपा 15

आप 01

एआईएफआईए

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js