नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कचरा संवाहण में प्रयुक्त वाहनों की स्थिति का किया अवलोकन
वार्ड 85 व 69 का निरीक्षण कर परखी सफाई व्यवस्था
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर । नगर निगम ने शहर की स्वच्छता और नागरिक सेवाओं को सुधारने के लिए सोमवार को सुबह 6 बजे नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा जोन-06 के अंतर्गत वार्ड संख्या 85 और 69 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में प्रयुक्त वाहनों की स्थिति का अवलोकन किया और पाया कि वाहन अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कलेक्शन वाहन को शीघ्र मरम्मत कर कार्य योग्य स्थिति में लाया जाए।
नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति का भी गहनता से अवलोकन किया और निर्देशित किया कि समस्त कर्मचारी निर्धारित वर्दी में उपस्थित रहें। नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की नियमितता की जानकारी ली। नागरिकों ने संतोषजनक प्रतिक्रिया प्रदान की निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा विभिन्न जनसमस्याएं भी साझा की गईं। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं का समाधान युद्ध स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।
नगर निगम कानपुर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए फेशियल रेकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम की स्थापना और क्रियान्वयन संबंधी कार्य उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीडेस्को) के माध्यम से कराया जा रहा है। इस प्रणाली के तहत सफाई कर्मियों की उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था वार्ड-स्तर पर की जा रही है, जिससे कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित होगा और उपस्थिति दर्ज करने में अनियमितता पर रोक लगेगी।
Post a Comment