नगर निगम परिसर में पर्चे बांटे, दीवारों-दरवाजों पर पोस्टर चस्पा कर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने की मांग
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। भाजपा व अन्य पार्षदों और अतिरिक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर के बीच शुरू हुई लड़ाई सदन से होते हुए अब सड़क पर आ गई है। बुधवार को नगर निगम के पार्षदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने के लिए नगर निगम परिसर में पर्चे बांटे, इसके साथ ही दीवारों-दरवाजों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। पार्षदों ने नगर निगम कैंपस में 4 अगस्त को धरना देने का भी एलान कर दिया। पार्षदों का कहना है कि सदन द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर को हटाए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत है इसके बावजूद उन्हें हटाया नहीं गया जो सदन की अवहेलना है। पार्षद विकास साहू ने पिछले सदन में प्रस्ताव दिया था कि नगर निगम में अतिरिक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पद 2004 में खत्म हो गया। शहर के कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की जरूरत है, इसलिये अतिरिक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर को नगर निगम से हटाकर वहां शिफ्ट किया जाये। पार्षद ने यह भी कहा था कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी पार्षदों का फोन नहीं उठाते हैं वह खुद को नगर आयुक्त से ऊपर समझते हैं। आरोप लगाया था कि शासन की धमकी देतें हैं कि मेरी नियुक्ति वहीं से हुई है। इसके बाद नगर निगम सदन में अतिरिक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर को हटाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। पाषर्द कौशिक बाजपेई, आकर्ष बाजपेई, धीरेंद्र त्रिपाठी, नवीन पंडित, सुहैल अंसारी, विकास जायसवाल, अभिषेक गुप्ता समेत निर्दलीय पार्षद अरविंद यादव सदन ने हटाने की मांग की है। हंगामें के बाद नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने जांच कराने और शासन को हटाने के लिये संस्तुति की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद पद पर रहने पर बुधवार को भाजपा पार्षदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने के लिए पर्चे बांटे और पोस्टर चस्पा कर दिए। हालांकि, कई पार्षदों ने इसका विरोध जताया और कहा कि उन्हें बिना बताए पर्चे बांटे गए हैं। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने कहा कि भाजपा के पार्षद एक जुट हैं। धरने में सब जुटेंगे।

.jpg)
.jpg)

Post a Comment