महापौर ने मृत आश्रितों को नियुक्ति पत्र किया वितरण,आश्रितों के चेहरे पर आई मुस्कान
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम में महापौर द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम के कर्मचारियों के मृत आश्रितों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 28 मृत आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया गया, जिनमें विभिन्न पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं। 10 मृत आश्रितों को कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति पत्र दिया गया। 5 मृत आश्रितों को चपरासी के पद पर नियुक्ति पत्र दिया गया। 1 मृत आश्रित को बेलदार के पद पर नियुक्ति पत्र दिया गया। 1 मृत आश्रित को माली के पद पर नियुक्ति पत्र दिया गया।
11 मृत आश्रितों को सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति पत्र दिया गया।
अपर नगर आयुक्त मोहम्मद अवेश प्रभारी अधिकारी कार्मिक विद्या सागर यादव कार्यालय अधीक्षक 'कार्मिक' चंद्र प्रकाश सिंह अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Post a Comment