हड्डियों की कमजोरी को लेकर विशेषज्ञों की चेतावनी, जांच में 62.5% लोगों में सामान्य से कम मिली मजबूती

हड्डियों की कमजोरी को लेकर विशेषज्ञों की चेतावनी, जांच में 62.5% लोगों में सामान्य से कम मिली मजबूती

हैलट में करीब 150 लोगों की हुई जांच, 120 की विस्तृत रिपोर्ट में 75 की हड्डियां कमजोर मिलीं।

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। बढ़ती उम्र और बदलती जीवनशैली के बीच हड्डियों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही है। हैलट के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से गुरुवार को आयोजित अस्थि खनिज घनत्व जांच शिविर में सामने आए आंकड़ों ने हड्डियों की कमजोरी की गंभीरता की ओर इशारा किया। शिविर में करीब 150 लोगों की जांच की गई। 120 लोगों की विस्तृत रिपोर्ट में 75 यानी 62.5 प्रतिशत लोगों में हड्डियों की मजबूती सामान्य से कम पाई गई, जबकि सात लोगों में अस्थि क्षय की पुष्टि हुई। वहीं, 38 लोगों की हड्डियों की मजबूती सामान्य मिली।

जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने अस्थि क्षय के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। अस्थि रोग विभाग के डॉ. प्रग्नेश ने हड्डियों को स्वस्थ रखने से जुड़ी जरूरी जानकारियां साझा कीं। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की डॉ. प्रतिमा वर्मा और डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने महिलाओं में, विशेषकर रजोनिवृत्ति के बाद हड्डियों के कमजोर होने के बढ़ते खतरे पर प्रकाश डाला।

विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ती उम्र, रजोनिवृत्ति के बाद होने वाले हार्मोनल बदलाव, कम वजन, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, शारीरिक निष्क्रियता, धूम्रपान, अधिक शराब का सेवन और लंबे समय तक स्टेरॉयड दवाओं का इस्तेमाल हड्डियों को कमजोर कर सकता है। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, पर्याप्त कैल्शियम एवं प्रोटीन, विटामिन डी और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। बुजुर्गों में गिरने से बचाव को भी महत्वपूर्ण बताया गया, क्योंकि कमजोर हड्डियों में गिरने से फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।

कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित हुआ। समन्वय में डॉ. फरहीन सिद्दीकी और डॉ. प्रीति सिंह की भूमिका रही। इस दौरान डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. पाविका लाल, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. सीमा निगम समेत चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी, जूनियर डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js