157 घंटे की सफाई मुहिम में परेड चौराहे पर उतरी महापौर, स्वच्छता का दिया संदेश

157 घंटे की सफाई मुहिम में परेड चौराहे पर उतरी महापौर, स्वच्छता का दिया संदेश

गांधी जयंती से पहले नगर निगम का विशेष अभियान तेज, मुर्गा मार्केट में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा



(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से पहले कानपुर नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे 157 घंटे लगातार सफाई अभियान के तहत बुधवार को परेड चौराहा स्थित मुर्गा मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। महापौर प्रमिला पांडेय ने मौके पर पहुंचकर अभियान का नेतृत्व किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर ने सफाई कर्मचारियों के साथ अभियान में सहभागिता करते हुए क्षेत्र की सफाई कराई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। 

कूड़े के नियमित उठान और उसके उचित निस्तारण पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। महापौर ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए स्वच्छता महज एक अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी और संकल्प है। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता का संदेश तभी सार्थक होगा, जब शहरवासी अपने आसपास सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी भी निभाएं। नगर निगम के इस अभियान का उद्देश्य शहर के प्रमुख बाजारों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाने के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के दौरान नगर निगम की सफाई टीमों ने क्षेत्र में व्यापक सफाई कर कूड़ा हटाया।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js