रेलवे अस्पताल में स्वच्छता शपथ के साथ निकली प्रभात फेरी, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश
(Today crime news)
उत्तर प्रदेश कानपुर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत उप मंडलीय रेलवे अस्पताल, कानपुर में गुरुवार को स्वच्छता शपथ, प्रभात फेरी और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जयंत मुर्मू के मार्गदर्शन और अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/स्वास्थ्य डॉ. उमेश चंद्रा के नेतृत्व में चिकित्सकों व अस्पताल कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को सीमित करने का संदेश दिया गया। इसके बाद अस्पताल परिसर में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. कौशलेंद्र मिश्रा, डॉ. रफी अहमद, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. आशीष कुमार मिश्रा, डॉ. ऋषि दीक्षित और डॉ. अतुल कुमार समेत अन्य चिकित्सकों ने सहभागिता की। स्वास्थ्य विभाग के जितेंद्र कुमार, सीएचआई, विमल कांत, विष्णु प्रकाश और सत्यम कटियार सहित कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। मुख्य मैट्रन पद्मा सचान, मुख्य लैब अधीक्षक अमर सिंह गौतम, मुख्य फार्मासिस्ट अजय प्रताप, राजेश शाह, उमेश जायसवाल और प्रमोद कुमार समेत विभिन्न अनुभागों के कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों ने भी सहभागिता की।




Post a Comment