स्टेशन से ट्रेन तक सुरक्षा पर आरपीएफ का फोकस, बीट सिस्टम प्रभावी बनाने के निर्देश

स्टेशन से ट्रेन तक सुरक्षा पर आरपीएफ का फोकस, बीट सिस्टम प्रभावी बनाने के निर्देश


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, प्रयागराज ने बुधवार को कानपुर सेंट्रल उपमंडल की RPF पोस्टों के अधिकारियों और बल सदस्यों के साथ सुरक्षा सम्मेलन किया। सम्मेलन में यात्रियों की सुरक्षा, स्टेशन और ट्रेनों में निगरानी तथा बदलती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में आरपीएफ पोस्ट पनकी धाम, अनवरगंज, आरपीएफ और कानपुर सेंट्रल के अधिकारियों व जवानों के अलावा सहायक सुरक्षा आयुक्त, कानपुर तथा आरपीएसएफ के अधिकारी और बल सदस्य मौजूद रहे। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और सजगता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट सिस्टम को प्रभावी बनाने, नियमित ब्रीफिंग और डी-ब्रीफिंग करने तथा स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप जवानों को लगातार अपडेट और प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने विभागीय तकनीकी संसाधनों और मॉड्यूल का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश भी दिए। जवानों को ICMS, RSMS और Health Issues Module का प्रभावी इस्तेमाल करने के साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया।

जवानों की समस्याएं भी सुनीं

सुरक्षा सम्मेलन के दौरान RPF अधिकारियों और बल सदस्यों ने अपनी व्यक्तिगत तथा ड्यूटी से संबंधित समस्याएं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के सामने रखीं। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके यथासंभव समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा आरपीएफ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रत्येक जवान का सतर्क, अनुशासित और तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और जवानों से टीम भावना तथा बेहतर समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया, ताकि रेलवे परिसर और ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ जवानों में जिम्मेदारी और सतर्कता की भावना बढ़ाना तथा वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आरपीएफ को और अधिक सक्षम एवं तैयार रखना रहा।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js