जलभराव से निपटने को नगर निगम अलर्ट, मकड़ीखेड़ा में नगर आयुक्त ने परखी पंपिंग व्यवस्था

जलभराव से निपटने को नगर निगम अलर्ट, मकड़ीखेड़ा में नगर आयुक्त ने परखी पंपिंग व्यवस्था

मकड़ीखेड़ा एनआरआई सिटी और कच्चे नाले का किया निरीक्षण, नागरिकों से भी लिया फीडबैक



(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। शहर में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर आयुक्त ने गुरुवार की सुबह मकड़ीखेड़ा, ख्यौरा और आसपास के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जलनिकासी की व्यवस्था, पंपों के संचालन और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मकड़ीखेड़ा एनआरआई सिटी में लगाए गए पंप तथा मकड़ीखेड़ा कच्चे नाले (डूब क्षेत्र) के आसपास जलभराव पाया गया। नगर आयुक्त ने मौके पर जलनिकासी की स्थिति देखी और पंपों के संचालन की जानकारी ली। क्षेत्रीय नागरिकों से भी संवाद कर जलनिकासी व्यवस्था के संबंध में उनका फीडबैक लिया गया। 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जलनिकासी के लिए लगाए गए दो पंप लगातार संचालित किए जा रहे हैं । नगर आयुक्त ने जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा जलनिकासी की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पंपिंग व्यवस्था के जरिए पानी निकालने का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि लोगों को जलभराव से जल्द राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, मुख्य अभियंता मो. जैदी, जोनल अभियंता आर.के. सिंह तथा जोनल स्वच्छता अधिकारी विजय शंकर शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js