3 करोड़ का कैश, लेकिन मालिक कौन? ऑटो चालक ने इंजीनियर का नाम लिया, इंजीनियर ने किया इनकार

3 करोड़ का कैश, लेकिन मालिक कौन? ऑटो चालक ने इंजीनियर का नाम लिया, इंजीनियर ने किया इनकार

(Today crime news)

मध्य प्रदेश सागर। ऑटो चालक के घर से बरामद 3 करोड़ 2 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी ने जांच एजेंसियों के सामने ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। करोड़ों रुपये घर से मिले, लेकिन रकम किसकी है—यह बताने वाला कोई सामने नहीं आ रहा। ऑटो चालक ने रकम अपने रिश्तेदार PWD इंजीनियर की बताई, लेकिन इंजीनियर ने कैश से किसी भी तरह का संबंध होने से साफ इनकार कर दिया। अब करोड़ों की यह नकदी जांच के घेरे में है।

ऑटो चालक के घर मिला करोड़ों का कैश, मचा हड़कंप

16 अगस्त को सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑटो चालक सौरभ अहिरवार के घर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस को 3.02 करोड़ रुपये से अधिक नकदी मिली। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद मामला तत्काल गंभीर हो गया और जांच का दायरा बढ़ गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रकम मिलने के बाद सौरभ ने इसे अपना मानने से इनकार कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि यह रकम उसके रिश्तेदार और PWD इंजीनियर रमेश अहिरवार की है।

यहीं से पूरा मामला और उलझ गया।

ऑटो चालक ने इंजीनियर का नाम लिया, इंजीनियर ने कहा- मेरा नहीं

सौरभ के बयान के बाद जांच की दिशा रमेश अहिरवार की ओर मुड़ी, लेकिन इंजीनियर ने बरामद रकम से अपना कोई संबंध होने से इनकार कर दिया। अब जांच एजेंसियों के सामने सीधा सवाल है—अगर रकम इंजीनियर की नहीं है तो ऑटो चालक ने उनका नाम क्यों लिया? और अगर रकम उनकी थी तो वह ऑटो चालक के घर कैसे पहुंची?

करोड़ों रुपये की नकदी और दोनों पक्षों के परस्पर विरोधी दावों ने मामले को रहस्यमय बना दिया है।

अब SIT खंगालेगी करोड़ों के कैश का पूरा हिसाब

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त ने पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के मुताबिक SIT नकदी के स्रोत, वास्तविक मालिक और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

जांच टीम PWD इंजीनियर रमेश अहिरवार की चल-अचल संपत्तियों, आय के स्रोत और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल करेगी। यह भी देखा जाएगा कि उनकी घोषित आय और संपत्तियों के बीच कोई असामान्य अंतर तो नहीं है।

करोड़ों का कैश, लेकिन मालिक कौन?

पूरे मामले का सबसे बड़ा सवाल यही है कि 3 करोड़ 2 लाख रुपये से ज्यादा की यह रकम आखिर किसकी है? रकम ऑटो चालक के घर से बरामद हुई, चालक ने इंजीनियर का नाम लिया और इंजीनियर ने रकम से पल्ला झाड़ लिया।

ऐसे में करोड़ों रुपये की यह नकदी फिलहाल मालिक कौन? के सवाल में फंसी हुई है।

SIT अब दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्ति के रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन और दूसरे साक्ष्यों को खंगालेगी। जांच के नतीजे ही बताएंगे कि यह रकम किसकी थी, ऑटो चालक के घर तक कैसे पहुंची और इसके पीछे आखिर कौन सा खेल चल रहा था। फिलहाल तीन करोड़ का कैश बरामद है, लेकिन उसकी कहानी और मालिक—दोनों रहस्य बने हुए हैं।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js