सड़कों पर बिखरी बजरी से हादसों का खतरा, त्योहारों से पहले मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश

सड़कों पर बिखरी बजरी से हादसों का खतरा, त्योहारों से पहले मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश

महापौर और नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही, जलभराव पांडु नदी और मकड़ीखेड़ा में जल निकासी की भी समीक्षा

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। बारिश के बाद सड़कों पर बिखरी बजरी और क्षतिग्रस्त मार्गों से हादसों का खतरा बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्य मार्गों से बजरी हटाने और त्योहारों से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि काम में लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में महापौर ने जोनवार स्वच्छता अधिकारियों से सड़कों पर पड़ी बजरी और उसके निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बारिश और सड़क मरम्मत के बाद मार्गों पर बिखरी बजरी दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में मुख्य मार्गों से बजरी और अन्य अवरोध तत्काल हटाकर आवागमन सुरक्षित बनाया जाए।मुख्यमंत्री ग्रिड योजना समेत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए त्योहारों से पहले प्रमुख मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में 157 घंटे के विशेष सफाई अभियान और स्वच्छता ही सेवा अभियान की प्रगति भी परखी गई। इसके अलावा मकड़ीखेड़ा में जल निकासी, वाटर शंकर पंप की क्रियाशीलता और पांडु नदी से प्रभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जनसुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को जलभराव से राहत और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js