कटोरा लेकर नगर निगम पहुंचे व्यापारी, बोले- सड़कें नहीं सुधरीं तो होगा कानपुर बंद

कटोरा लेकर नगर निगम पहुंचे व्यापारी, बोले- सड़कें नहीं सुधरीं तो होगा कानपुर बंद

सीएम ग्रिड के नाम पर खोदी सड़कें, गड्ढों ने बिगाड़ी बाजारों की रौनक; दीपावली से पहले मरम्मत की मांग

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह जानलेवा गड्ढों के खिलाफ व्यापारियों का आक्रोश अब विरोध के अनोखे अंदाज में सामने आया। हाथ में कटोरा लेकर व्यापारी नगर निगम पहुंचे और सड़क व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए जिम्मेदारों के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने कहा कि अगर सड़कें इसी तरह बदहाल रहीं तो कारोबारियों के सामने ग्राहकों को बुलाने के बजाय कटोरा लेकर बैठने की नौबत आ जाएगी। व्यापारियों का आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण और विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शहर के कई इलाकों में सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। कहीं सड़कें उखड़ी हैं तो कहीं गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। 

बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। व्यापारियों ने कहा कि खराब सड़कों का सीधा असर बाजारों के कारोबार पर पड़ रहा है। गड्ढों और कीचड़ से ग्राहक बाजार आने से बच रहे हैं, जिससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है। कई प्रमुख बाजारों में सड़क की बदहाली के कारण दिनभर जाम और अव्यवस्था की स्थिति भी बनी रहती है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए नगर निगम समेत संबंधित विभागों से लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन हर बार आश्वासन के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। 

त्योहारी सीजन सिर पर है और दीपावली व्यापारियों के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण कारोबार का समय होता है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि दीपावली से 15 दिन पहले तक यदि सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य पूरा कर उन्हें आवागमन योग्य नहीं बनाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर व्यापारी संगठन कानपुर बंद का आह्वान करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js