वंदे भारत पर पत्थरबाजी का खुलासा: चंदारी के पास संदिग्ध हिरासत में, मानसिक रूप से अस्वस्थ मिलने पर आगरा रेफर

वंदे भारत पर पत्थरबाजी का खुलासा: चंदारी के पास संदिग्ध हिरासत में, मानसिक रूप से अस्वस्थ मिलने पर आगरा रेफर

लोको पायलट और टेक्निकल स्टाफ के इनपुट से RPF-जीआरपी ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन, CCTV फुटेज से हुई पहचान

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। कानपुर सेंट्रल–चंदारी रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर लगने की घटना का RPF, GRP और क्राइम ब्रांच ने डिटेक्शन कर लिया है। 30 अगस्त को गाड़ी संख्या 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच पर चंदारी होम सिग्नल के पास पत्थर लगने की सूचना से रेलवे सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद संयुक्त टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान शुरू किया।

रेलवे के मुताबिक, घटना के बाद लोको पायलट और संबंधित टेक्निकल स्टाफ से मिले इनपुट के आधार पर संदिग्ध की तलाश तेज की गई। लगातार सर्चिंग और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर 31 अगस्त को घटनास्थल के आसपास से एक व्यक्ति को डिटेन किया गया।

पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ/विक्षिप्त प्रतीत हुआ और वह अपना नाम-पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया और उसे हिरासत में रखने के बजाय चिकित्सकीय परीक्षण के लिए KPM अस्पताल, कानपुर ले जाया गया।

CCTV और लोको पायलट की पहचान से खुली कड़ी

चिकित्सकीय परीक्षण के साथ मामले की जांच भी जारी रही। CCTV फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर व्यक्ति की पहचान की गई। रेलवे के लोको पायलट और संबंधित टेक्निकल स्टाफ ने भी उसकी पहचान की पुष्टि की।

साइकेट्री विशेषज्ञ से परामर्श के बाद चिकित्सकों ने व्यक्ति को आवश्यक मनोचिकित्सकीय उपचार और आगे के परीक्षण के लिए आगरा रेफर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने घटना का सफलतापूर्वक डिटेक्शन किए जाने की बात कही है।

 रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी, यात्रियों की जान से खिलवाड़

वंदे भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेन पर पत्थरबाजी महज शरारत नहीं, बल्कि रेल परिचालन और सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। चलती ट्रेन के शीशे या कोच पर पत्थर लगने से यात्रियों के घायल होने से लेकर बड़ा हादसा होने तक की आशंका रहती है। 

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js