शहीदों को नमन कर जल संस्थान में फहराया तिरंगा

शहीदों को नमन कर जल संस्थान में फहराया तिरंगा

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन, जल संस्थान बेनाझाबर के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। यूनियन अध्यक्ष सुनील सुमन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील सुमन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया, मंत्री बेचे लाल कुशवाहा, संप्रेक्षक सरदार इंद्रजीत सिंह गिल, ताराचंद, सुशील सागर, आशीष, सनी, राहुल समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हुआ।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js